जहानाबाद: पुराने रंजिश में हॉस्टल पार्टनर ने एक युवक को मारपीट कर किया घायल, इलाज जारी
पुराने रंजिश में एक युवक को उसके पूर्व के हॉस्टल के पार्टनर ने ही मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। इस संबंध में राजा बाजार निवासी घायल रोहित कुमार ने बताया कि कुछ वर्ष पहले आरोपी युवक हमारे ही हॉस्टल में रहता था जिससे कुछ विवाद हुआ था।