बुलंदशहर: बुलंदशहर में युवक को फर्जी केस में फंसाने की धमकी, सूदखोर महिला पर आरोप, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
पीड़ित ने इस संबंध में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, सराय छबीला निवासी अदनान पुत्र ताहिर कपड़े की फेरी का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अदनान का आरोप है कि गांव की एक महिला लोगों को बहला-फुसलाकर ऊंचे ब्याज पर रुपये उधार देती है। रकम वापस मिलने के बाद भी वह लगातार पैसे का दबाव बनाती रहती है। पीड़ित ने बताया कि उक्त महिला नशे की