#बड़ी_खबर | रोहतास के डेहरी-डालमियानगर के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या
रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की अपराधियों ने हत्या कर दी। यह वारदात औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में हुई, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, जिलाधिकारी ने बताया है कि मामले में ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
इस घटना के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश का माहौल है।
📍 बारुण, औरंगाबाद (बिहार)
#BreakingNews #Bihar #Aurangabad #Barun #Rohtas #Dehri #Dalmianagar #VimalKumar #CrimeNews #TodayShahabadNews #TodayShahabadNewsLive24x7