सनावद के पुनासा रोड पर शुक्रवार को ग्राम तलवाड़िया के एक ही परिवार के लोगों का आयशर वाहन डूडगांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे करीब 20 फिट खाई मे पलट गया।जिसमें महिला पुरुष बच्चे सहित 36 सवार घायलों को दोपहर करीब दो बजे सनावद के सिविल अस्पताल लाया गया। जिसमें प्रथमिक उपचार के बाद 11 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।