विदिशा नगर: विदिशा के लक्ष्मीनारायण मंदिर से रथ यात्रा को लेकर तैयारी हुई पूर्ण, 7 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे निकलेगी रथ यात्रा
विदिशा के प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में रथ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। 7 जुलाई को यहां से भव्य रथ यात्रा दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगी। फिर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शाम को वापस मंदिर में आएगी मंदिर के पुजारी मनमोहन शर्मा ने बताया कि पिछले 70 सालों से परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।