विदिशा नगर: कल 6 जुलाई के राज्यपाल मंगुभाई पटेल बासौदा के डिंडोली में सम्पूर्णता अभियान का शुभांरभ करेंगे
राज्यपाल मंगुभाई पटेल शनिवार छह जुलाई को विदिशा जिले की जनपद पंचायत बासौदा की ग्राम पंचायत डिंडोली में आयोजित सम्पूर्णता अभियान एवं पीएम जनमन योजना के हितग्राहियों से संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। कलेक्टर ने बताया कि राज्यपाल श्री पटेल शनिवार की सुबह 10 बजे ग्राम डिंडोली पहुंचेगे। यहां आयोजित सम्पूर्णता अभियान एवं पीएम जनमन कार्यक्रम में शामिल होंगे।