विदिशा नगर: विदिशा होकर सागर जानेवाली सभी निरस्त ट्रेन जल्द होगी शुरू,शुक्रवार को मालखेडी-महादेवखेडी के बीच 110 km रफ्तार का परिक्षण
मालखेड़ी और महादेवखेड़ी के बीच में नई रेलवे ट्रैक बिछाए जाने के चलते भोपाल से विदिशा होकर सागर की ओर जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें रद्द थी।शुक्रवार को नई रेलवे लाइन पर 7 किमी के लगभग ट्रेन के माध्यम से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार का सफल परीक्षण किया गया। जल्दी ही निरस्त ट्रेन प्रारंभ होगी और विदिशा सहित अन्य जगहों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।