विदिशा नगर: शिवमहापुराण कथा सुनने ग्राम बिछिया से 60 KM पिंड भरते हुए श्रदालू विदिशा के गिरधर कालोनी पहुचा,कथा वाचक ने मंच पर बुलाया
विदिशा की गिरधर कॉलोनी में चल रही ऐतिहासिक शिव महापुराण की कथा में भक्ति और भाव का अनोखा संगम देखने को मिला। शुक्रवार को ग्राम बिछिया से 60 किमी पिंड भरते हुए श्रद्धालु अमोल सिंह विदिशा पहुंचे। शिव महापुराण की कथा सुनने और कथावाचक के दर्शन करने की इच्छा लिए अमोल सिंह पिंड भरते हुए आए। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने उन्हें मंच पर बुलाकर उनका सम्मान भी किया।