महोबा: कैमाहा टपरिया गांव में पारिवारिक दबंगों ने किया तांडव, गेहूं की फसल उजाड़ी, एसपी से कार्रवाई की मांग
कैमाहा टपरिया गांव में पारिवारिक विवाद हिंसा में बदल गया। पीड़ित बच्चीलाल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि उसके सगे भाई व अन्य परिजनों ने उसकी गेहूं की फसल उजाड़ दी और मोटर की तार काटकर मोटर ले गए। विरोध करने पर पत्नी विमला देवी के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि वह अपनी हिस्सेदारी की जमीन पर खेती कर रहा था।