हनुमानगढ़: गुरुसर गांव में 12 वर्षीय नाबालिक बालक हुआ लापता, रात को घर में सोया था, सुबह घर से गायब मिला
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के गांव गुरुसर से एक 12 वर्षीय नाबालिक बालक के लापता होने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर टाउन थाना में अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार 12 वर्षीय बालक रात्रि के समय अपने घर में सोया था और सुबह घर से गायब मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।