जगदीशपुर: भागलपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 59 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, करीब ₹12 लाख के फोन बरामद
भागलपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 59 मोबाइल फोन उनके धारकों को दिया गया।