बरहट: मलयपुर रेलवे फाटक के पास मिला मासूम बच्चा, ग्रामीणों ने उसे थाने पहुंचाया
Barhat, Jamui | Jun 19, 2026 जमुई रेलवे स्टेशन के समीप मलयपुर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को 12 बजे के लगभग एक मासूम बच्चा लावारिस अवस्था में मिला। स्थानीय ग्रामीण ने मानवता का परिचय देते हुए बच्चे को सुरक्षित मलयपुर थाना पहुंचाया। फिलहाल बच्चा पुलिस की देखरेख में है। थाना की पुलिस ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति बच्चे की पहचान रखते हैं तो मलयपुर थाना से संपर्क करें।