जालौर: जालौर के भागल भीम राजकीय विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
Jalor, Jalor | Jul 16, 2024 जालौर के राजकीय उच्च माध्यमिक भागल भीम के मुख्य गेट को बंद कर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन। ग्रामीणों ने समय पर शिक्षकों के नहीं पहुंचने एवं धूम्रपान करने का लगाया आरोप। स्कूल प्रशासन हाय हाय के लगाए नारे, स्कूल का रिजल्ट खराब रहने का भी लगाया आरोप।12वी के छात्रों का रिजल्ट डाउन होने से राजकीय कॉलेज में एडमिशन नही मिलने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी।