गोपालगंज: जादोपुर रोड स्थित केनरा बैंक से एनआरआई के खाते से अवैध तरीके से हुई 14 लाख रुपये की निकासी, जांच में जुटी पुलिस
शहर के जादोपुर रोड स्थित केनरा बैंक के एनआरआई खाता से 14 लाख की अवैध तरीके से निकासी कर ली गई है। इस घटना के बाद पीड़ित एनआरआई खाताधारक की पत्नी ने नगर थाने में पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मंगलवार को नगर थाने के पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।