गोपालगंज: फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ नगर थाने में शिकायत दर्ज : बीजेपी नेता रवि प्रकाश।
फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर भाजपा नेता रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी ने मंगलवार को नगर थाने में पहुंचकर पुलिस को आवेदन देने के साथ ही कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से कई लोग दुखी हैं।