गोपालगंज: माधोपुर थाना अध्यक्ष से मुखिया के द्वारा किया गया अभद्र भाषा का प्रयोग, वीडियो हुआ वायरल
गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना अध्यक्ष से मुखिया के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने दी है।