तखतपुर: बिलासपुर पुलिस ने 2 शराब तस्करों को दबोचा, 40 पाव देशी शराब व बाइक जब्त, आरोपी जेल दाखिल
रविवार को दोपहर 2:00 मिली जानकारी, रतनपुर पुलिस ने 2 शराब तस्करों को दबोचा, 40 पाव देशी शराब व बाइक जब्त, बिलासपुर के रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब (7.2 लीटर) और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। दोनों आरोपी रतनपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।