सिधौली: कमलापुर इलाके में एक तरफा मोहब्बत में दबंग युवक ने युक्ति को मारी गोली गंभीर अवस्था में लखनऊ रेफर
जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में एक तरफा मोहब्बत के चलते दबंग युवक ने मानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को गोली मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार युवती की छाती पर दो गोलियां लगी हुई थी। गंभीर अवस्था में युवती को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिधौली ले जाया गया था जहां से डॉक्टर लखनऊ रेफर कर दिया है।