चंदौसी: अटवां ग्राम पंचायत में चार बीघा ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने एसडीएम चंदौसी को दिया शिकायत पत्र
चंदौसी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत अटबा में ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान मुन्नालाल समेत कई ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी चंदौसी को बुधवार शाम 4:00 के करीब शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गाटा संख्या 530 की भूमि का पट्टा करीब 35 वर्ष पहले फगुनी देवी के नाम 30 वर्ष के लिए हुआ था।