लुण्ड्रा: ग्रामीण अंचल में भारी भरकम बिजली बिल के भुगतान में मुख्यमंत्री की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लाई बड़ी राहत
Lundra, Surguja | Apr 13, 2026 हम आपको बता दें कि आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को शाम 4:00 बजे जनसंपर्क पियारो ग्रुप से मिली जानकारी अनुसार ग्रामीण अंचल में भारी भरकम बिल के भुगतान में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी राहत लेकर आई है। जिले के लूण्ड्रा विकासखंड ग्राम गड़बिरा के रहने वाले राम दास को भारी-भरकम बिजली बिल भुगतान का बोझ अब कम हो गया है।