नैनीताल के कैंची क्षेत्र में शनिवार को लखनऊ नंबर की स्कॉर्पियो (UP32 AR 0095) से आए पांच युवकों ने एक होम स्टे संचालक से कथित तौर पर मारपीट कर दी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी कार लेकर फरार हो गए।
पीछा किए जाने के दौरान आरोपियों ने भवाली मार्ग पर तीन वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला घायल हो गई। बाद में पुलिस ने सभी युवकों को पकड़ लिया। आरोपियों का मेडिकल कराया गया है और वाहन सीज कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#KainchiDham #Nainital #Uttarakhand #BreakingNews #NewsMafiya