रांची के किशोरगंज चौक के पास सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब एक बजे होलिका दहन का आयोजन परंपरागत तरीके से हुआ। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान पूरे विधि-विधान के साथ होलिका की पूजा-अर्चना की गई, जिसमें महिलाओं ने विशेष रूप से हल्दी, चावल, धान की बालियाँ, गोबर के गोइठे और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की जिसके बाद होलिका दहन किया