बलियापुर: खेतटांड़ में प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, बलियापुर के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने दिया पुरस्कार
बलियापुर की ओर से खेतटांड़ फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट बुधवार कि संध्या 5:00 बजे समापन हो गया। प्रखंड स्तरीय इस फुटबाल टूर्नामेंट में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के करीब ढाई दर्जन टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के दूसरे एवं अंतिम दिन पाखंड उप प्रमुख आशा देवी बलियापुर अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया