सुल्तानपुर: मानदेय की समस्या को लेकर आदर्श शिक्षामित्र संगठन ने BSA से मिलकर सौंपा पत्र, दी घेराव की चेतावनी
आदर्श शिक्षामित्र संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल ने BSA उपेंद्र गुप्ता से मिलकर पत्र सौंपा।संगठन ने BSA को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि हर माह ग्रांट आ जाने के बाद भी शिक्षामित्रों को मानदेय भुगतान में देरी होती है व कई शिक्षामित्रों का मानदेय अवरुद्ध है।यदि शिक्षामित्रों का शीघ्र भुगतान न हुआ तो 12अगस्त को संगठन BSA कार्यालय का घेराव करेगा।