श्रीनगर: अखिलेश्वर सिंह प्राथमिक विद्यालय उफरैल में अज्ञात चोरों ने की चोरी, थाना में दिया आवेदन
अखिलेश्वर सिंह प्राथमिक विद्यालय उफरैल में रविवार-सोमवार के दरम्यानी एक बजे रात में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखे केशियो सेट, जेब्रा कंपनी का एक साउंड सिस्टम, दो माईक, मध्याह्न भोजन के लिए रखे सरसों तेल, मसाला सहित लगभग सात रुपए मूल्य के समान की चोरी कर लिया।