टिब्बी क्षेत्र में रविवार को मसीतांवाली हैड के पास एक चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कार सवार समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।