लोहरदगा: पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
लोहरदगा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने गुरुवार सुबह लगभग 11:00 बजे नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।