आगरा: खेरिया मोड़ पर दबंगों का कहर, बीच सड़क युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के खेरिया मोड़ चौकी इलाके में दबंगों ने आपसी विवाद में एक युवक को बीच सड़क पर जमकर पीट दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन कार्रवाई न होने से नाराजगी है।