पामगढ़: कोड़ाभाट गांव में तालाब में डूबने से व्यक्ति की हुई मौत, नहाने के लिए गया था तालाब, पामगढ़ पुलिस कर रही जांच
जांजगीर चांपा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के कोड़ाभाट गांव में तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक व्यक्ति का नाम गोरेलाल खरे था. मामले की जांच पुलिस कर रही है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि तालाब में गोरेलाल खरे नहाने के लिए गया था और तालाब में डूब गया था. इसके बाद लोगों ने गोरेलाल खरे को आनन फानन से अस्पताल ले जाया गया था.