मांझी: कंचनपुर में दो पक्षों के विवाद को डायल 112 की तत्परता से टाला गया
Manjhi, Saran | May 31, 2026 मांझी नगर पंचायत के कंचनपुर में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद से हंगामा के स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अपने सूझबूझ से दोनों पक्षों के बीच चल रहे वाद विवाद को शांत कराया। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हो सका है।