गिरिडीह: झरियागादी गांव में रास्ते के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 3 लोगों से की मारपीट, अस्पताल में इलाज जारी
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झरियागादी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 3 लोगों के साथ मारपीट कर इन्हें घायल कर दिया। बुधवार को 2 बजे तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। घायलों में पवन कुमार, उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी और पुत्री सेजल कुमारी शामिल है।