हरदा: हरदा में स्मार्ट मीटर पर बवाल: बिना सहमति मीटर बदलने पर भड़के उपभोक्ता, विधायक ने जताई नाराजगी।
Harda, Harda | Jun 29, 2026 शहर में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर सोमवार को राजमा चौक क्षेत्र में जमकर हंगामा हो गया। बिजली कंपनी के कर्मचारियों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। एक दुकान पर बिना जानकारी और सहमति के मीटर बदले जाने से नाराज लोगों ने बिजली कंपनी के डीजीएम की गाड़ी रोककर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाने की मांग की।