हमीरगढ़: बनास नदी की पुलिया के नीचे मिला महिला का जला हुआ शव, पुलिस मौके पर पहुंची
बनास नदी की पुलिया के नीचे एक महिला की जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। नदी से गुजर रहे कुछ लोगों ने इस महिला की लाश यहां पड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है । मामला हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के बनास नदी का है । सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजय गुर्जर टीम के साथ मौके पर पहुंचे।