मंझनपुर: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घेरा पश्चिम शरीरा थाना, मुस्लिम पक्ष के निर्माण को रोकने को लेकर किया प्रदर्शन
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावा गांव में हिंदू पक्ष का हुक्का पानी बंद किए जाने का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। मुस्लिम पक्ष के निर्माण का विरोध कर रहे दो दर्जन बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पश्चिम शरीरा थाने का घेराव किया। थानेदार से नाखुश बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पश्चिम शरीरा थाना परिसर में राम नाम का जाप शुरू कर धरना दिया है।