धरमपुरी: मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसान के खेत में नीम के पेड़ में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे एक किसान के खेत में नीम के पेड़ में अचानक आग लग गई।जिसके बाद आसपास के लोगों ने हड़कंप मच गया, आग देख किसान ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी पेड़ में लगी आग लगातार बढ़ती जा रही थी पूरा पेड़ जलने लग गया था जिससे आग फैलने की संभावना लग रही थी।सूचना पर तुरंत फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और पेड़ में लगी आग पर काबू पाया गया।