कटनी नगर: जिला अस्पताल में लगे वाटर कूलर की मोटर अज्ञात चोरों ने की पार, कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
जिला अस्पताल के गलियारे में मरीज और उनके परिजनों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए लगे वाटर कूलर की मोटर अज्ञात चोरों ने पार कर दी इस मोटर की कीमत करीब 5 रुपए थी। कर्मचारी रमेश कुशवाहा जब आज शनिवार सुबह 11 बजे वाटर कूलर के पास पहुँचे तो मोटर नही थी। मोटर के माध्यम से ही कूलर का पानी ठंडा होता था। उन्होंने शिकायत अस्पताल चौकी और कोतवाली में की है।