ललितपुर: जनपद ललितपुर में आयोजित हो रही होमगार्ड परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने दी जानकारी
जिला सूचना विभाग ने सोमवार शाम करीबन 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जनपद ललितपुर में स्थित उ. प्र. होमगार्ड परीक्षा के केंद्रों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। जहां पर ड्यूटी में तैनात कर्मचारी को सुचिता पूर्ण तरीके से परीक्षाएं संपन्न करने के निर्देश दिए गए हैं।