जलालाबाद: गांव मुडिया कलां में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलसी युवती, घरेलू सामान जलकर हुआ राख
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव मुडिया कलां में शुक्रवार को मुकेश के घर में बरामदे में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इस घटना में ममता नाम की युवती झुलस गई। आग लगने से बरामदे में रखा खाने पीने का घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। इस सम्बंध में ग्राम प्रधान पति ने बताया कि दोपहर में युवती द्वारा माचिस की तिल्ली जलाते ही अचानक आग लग गई।