मरवाही: गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती, मरवाही विधायक ने 5 अत्याधुनिक एंबुलेंस को किया रवाना
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने बुधवार दोपहर 2 बजे जिला चिकित्सालय परिसर से 1 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) और 4 संजीवनी एक्सप्रेस सहित कुल 5 अत्याधुनिक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एंबुलेंस की पूजा-अर्चना भी की गई।