राजातालाब: वाराणसी के घमहापुर में इलाज के दौरान किशोर की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया
वाराणसी के गंगापुर निवासी 17 वर्षीय अनुज राजभर की रविवार दोपहर 12बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें घमापुर चट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने साधारण जांच और दवा से स्थिति में सुधार का आश्वासन दिया था। घंटों के इलाज के बाद भी अनुज की हालत नहीं सुधरी। दोपहर 12बजे में उनकी स्थिति अचानक बिगड़ गई।