राजातालाब: वाराणसी के सजोई गांव के कोटेदार पर 30 क्विंटल अनाज की हेराफेरी का आरोप, मुकदमा दर्ज
वाराणसी के सजोई ग्राम पंचायत में लंबे समय से चल रही कोटेदार की मनमानी का आखिरकार शनिवार को 10.30बजे पर्दाफाश हो गया। गरीबों और पात्र लोगो के लिए भेजे गए सरकारी अनाज में गड़बड़ी की शिकायत ग्राम प्रधान ने प्रशासन से की थी। वही उप जिलाधिकारी के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने मौके पर जांच की तो बड़ी खामियां सामने आईं।