भोगांव: भोगांव में विधायक ने कैंप कार्यालय में 'जनता दरबार' लगाया, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए
भोगांव में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में 'जनता दरबार' लगाया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।