रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में पुश्तैनी जमीन को लेकर प्रोफेसर ने पुलिस जवान पर कब्जा और मारपीट का लगाया आरोप, एसपी से की गुहार
रामगंजमंडी में पुश्तैनी जमीन को लेकर एक विवाद सामने आया है, जहां भोपाल निवासी एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने पुलिस जवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पीड़ित प्रोफेसर ने बताया कि रामगंजमंडी में उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिसका अब तक बंटवारा नहीं हुआ है। आरोप है कि बंटवारे से पहले ही उनके चाचा ने उक्त जमीन को एक पुलिस जवान को बेच दिया।