तखतपुर: प्रहार अभियान में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, कोनी पुलिस ने ग्राम जलसो में छापा मारकर उमेश वर्मा को पकड़ा
मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे की जानकारी, प्रहार अभियान में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई कोनी पुलिस ने ग्राम जलसो में छापा मारकर उमेश वर्मा (30) को 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।