महागामा: रामकोल गांव में पेयजल संकट, तीन दिनों से बिजली गुल होने से लोग परेशान
Mahagama, Godda | May 30, 2026 प्रखंड के रामकोल और विश्वास खानी पंचायत में पिछले दो दिन पूर्व आंधी और तूफान के कारण जगह जगह बिजली पोल छतिग्रस्त हो गया है जिसके कारण बिजली प्रभावित हो गई साथ ही पानी की घोर किल्लत ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण कुआं का दुषित पानी निकाल कर अपनी प्यास बुझाने में विवश हैं। ग्रामीणों ने अविलंब बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग विभाग से की है।