गाज़ीपुर: गैंगस्टर विशाल यादव उर्फ बागी हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, 4 मई को मिला था कुंए में शव, एसपी ने किया खुलासा
गाजीपुर पुलिस ने आज एक सनसनीखेज गैंगस्टर और क्षेत्र के शातिर बदमाश विशाल यादव हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को आलाकात्ल के साथ गिरफ्तार करके मीडिया के सामने पेश किया। एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह ने बताया कि गाजीपुर की स्वाट और सर्विलांस टीम और थाना भुड़कुड़ा पुलिस द्वारा पिछले 4 मई को कुएँ में मृतक विशाल यादव का शव मिला था।