गाज़ीपुर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में कल से नामांकन प्रक्रिया शरू, नामांकन के दौरान रुट रहेगा डायवर्जन-एसपी
गाजीपुर में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मद्देनजर नामांकन प्रक्रिया कल यानी 7 मई से 14 मई तक कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पन्न कराई जाएगी। नामांकन प्रक्रिया को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इस दौरान आमजनमानस के लिए सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक रुट डायवर्जन प्लान बनाया गया।