गाज़ीपुर: बिरनो थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित 25 हजार के इनामियाँ अमित पाल को विश्वेसरगंज पुल के पास से किया गिरफ्तार
गाजीपुर के बिरनो थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित 25 हजार के इनामियाँ अमित पाल को विश्वेसरगंज पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त पर बिरनो थाना में धारा 363/366/376 व पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे 25000 का इनामिया अभियुक्त अमित पाल पुत्र रामकेर पाल निवासी ग्राम मैहर चकदाउद थाना बिरनों गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया है।