कोलायत: कोलायत के पौराणिक एवं ऐतिहासिक वैभव के संरक्षण की पहल, समिति की टीमों ने किया सर्वे
भारतीय इतिहास संकलन समिति की ओर से कोलायत के पौराणिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व से जुड़े तथ्यों के संरक्षण और दस्तावेजीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को समिति की तीन टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न प्राचीन स्थलों का सर्वे कर ऐतिहासिक धरोहरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की।समिति के कैलाश बड़गुर्जर ने जानकारी दी।