रायबरेली: कहारों के अड्डे के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
रविवार रात 9:30 बजे कहारों के अड्डा के पास एक ट्रक के द्वारा बाइक सवार को टक्कर मार दी गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया ।और इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होती ही सैकड़ो की संख्या में जिला अस्पताल लोग पहुंच गए। और पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक व्यापारी नेता अतुल गुप्ता के भाई हैं।